खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

जीत के रूप में गंगा को मिलेगी सल्ट की जनता से भिटौली

सल्ट विधान सभा चुनाव में केवल 1 हफ्ते का समय बचा है, मतदान 17 अप्रैल को होगा, कांग्रेस के प्रदेश सचिव और लालकुआ विधानसभा  प्रभारी विजय चंद्र को सल्ट विधान के स्याल्दे ब्लॉक के पत्थर खोला सेक्टर की जिम्मेदारी दी गयी है, सल्ट क्ष्रेत्र के दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए विजय चन्द्र ने कहा की जनता के रुख से पता चल रहा है की कांग्रेस भारी बहुमत से चुनाव जीत रही है, क्योंकी महीना चैत का है और कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली का मायका भी सल्ट में होने के नाते क्षेत्र के लोग उनको अपनी बेटी समझते हैं , और सल्ट की जनता उनको भिटौली स्वरूप अपना वोट प्रदान करेगी। कॉंग्रेस प्रदेश सचिव विजय चन्द्र ने आरोप लगाया की सल्ट इलाके में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ सुविधाओं का भारी अभाव है, पिछले 14 सालों में सल्ट की जनता को बीजेपी सरकार ने विकास के नाम पर ठगा है, इसलिये अब यहां की जनता बीजेपी से छुटकारा चाहती है, उन्होंने कहा की यदि सल्ट क्षेत्र की जनता गंगा पंचोली को अपना आशीर्वाद देती है तो एक महिला होने के नाते वे सबसे पहले अस्पतालों की बदहाल हालात को ठीक करने का काम करेंगी, विजय चन्द्र 15 अप्रैल तक सल्ट विधानसभा के दौरे पर हैं , उन्होंने कहा की जनता कांग्रेस को अपना आशीर्वाद देने का मन बना चुकी है और 2 मई के दिन सल्ट की जनता बीजेपी को उत्तराखंड से उखाड़ फेंकने की शुरुआत कर देगी।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!