खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

जी एम रेल का काठगोदाम दौरा – ऐसे बनेगा उत्कृष्ट रेलवे स्टेशन

काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंचे पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम विनय कुमार त्रिपाठी ने रेलवे स्टेशन का   निरीक्षण किया। इस दौरान अव्यवस्था दिखने पर नाराजगी भी जाहिर की साथ ही काठगोदाम रेलवे स्टेशन के अधिकारियों को एक महीने के अंदर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम विनय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि काठगोदाम देश के साफ स्वच्छ और सुंदर रेलवे स्टेशनों में से एक है और इसे और बेहतर बनाने के लिए उनके द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं जिन पर जल्द कार्य शुरू होगा.

इसके अलावा काठगोदाम से चलने वाली ट्रेनों के संचालन को लेकर जीएम ने कहा कि जल्द कोरोनावायरस कोविड-19 के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों के संचालन को भी यात्री सुविधाओं के लिए शुरू किया जाएगा। फिलहाल केंद्रीय गृह मंत्रालय के कोविड-19 नियमों के तहत ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है जल्द अन्य ट्रेनों का भी संचालन किए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा कई अन्य कार्य जो रेलवे द्वारा किए जा रहे हैं उन्हें भी पूरे करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!