खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड की अच्छी पहल – प्रदेश में टी-टूरिज्म को बढ़ावा

अल्मोड़ा। उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड प्रदेश में टी-टूरिज्म को बढ़ावा देगा। इसके लिए पूरे प्रदेश में दो दर्जन स्थानों पर चाय बागानों और पर्यटक स्थलों में लकड़ी की हट्स बनाई जाएंगी। इन हटों में उत्तराखंड टी के साथ ही स्थानीय उत्पादों की बिक्री की जाएगी। जिससे स्थानीय काश्तकारों की आय में भी बढ़ोतरी होगी।  उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड ने प्रदेश के नौ पर्वतीय जिलों में चाय के बागान विकसित किए हैं। बोर्ड चाय बागानों के माध्यम से टी-टूरिज्म को बढ़ावा देने जा रहा है। प्रदेश के उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल ने चाय बागानों के माध्यम से टी-टूरिज्म को बढ़ावा देने के निर्देश उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड को दिए हैं।
मंत्री के निर्देश के बाद बोर्ड कृषि विभाग के सहयोग से चाय बागानों, चार धाम यात्रा मार्ग और पर्यटन स्थलों में लकड़ी की हट का निर्माण करने जा रहा है। इसकी शुरुआत नैनीताल जिले के श्यामखेत में चाय बागान से की गई है। बोर्ड के वित्त अधिकारी अनिल खोलिया ने बताया कि नैनीताल जिला प्रशासन ने जिला योजना से श्यामखेत में हट का निर्माण कर लिया है। उद्यान मंत्री के निर्देश पर कौसानी, गुरुड़ाबांज समेत प्रदेश के अन्य चाय बागानों और पर्यटन स्थलों के समीप दो दर्जन लकड़ी की हट्स का निर्माण किया जाएगा। इन हटों में उत्तराखंड-टी के अलावा स्थानीय परंपरागत उत्पाद की बिक्री की जाएगी।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!