खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

खुशखबरी–200 करोड़ की लागत से घर घर पहुंचेगी रसोई गैस हुआ शिलान्यास

हल्द्वानी के कठघरिया क्षेत्र में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत और मेयर जोगेंद्र रौतेला ने गैस पाइपलाइन परियोजना का शिलान्यास किया। 200 करोड़ रुपए की लागत से अंडरग्राउंड गैस पाइपलाइन का कार्य किया जाएगा। 2 साल के अंदर इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, इस कार्य के पूरा होने के बाद लोगों को पाइप लाइन के द्वारा सीधे उनके घर में गैस की सप्लाई होगी,

बड़े महानगरों में यह योजना पहले ही शुरू हो गई है, लेकिन नैनीताल जिले में अब तक ये योजना शुरू नहीं हो पाई थी जिसकी आज शुरुआत की गई है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि इस योजना के पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ होगा। शिलान्यास कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ ही स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!