खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड,  नैनीताल

सरकार ने तय किये प्लाज्मा के दाम , गुस्से में विपक्ष

कांग्रेस ने आज हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में प्रदर्शन कर प्लाज्मा और प्लेटलेट के मूल्य निर्धारण पर सरकार के शासनादेश की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया ,और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की , कांग्रेस प्रवक्ता दीपक बलुटिया कहा कि कोरोना काल में जब लोग रोटी रोटी को मोहताज हैं लोगों के पास पैसा नहीं है लोगों की नौकरियां चली गई हैं ऐसे में सरकार द्वारा इस तरह का शासनादेश जारी करना बेहद शर्मनाक है और कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है । गौरतलब है कि उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा एक शासनादेश जारी किया गया है जिसमें, जनरल वार्ड में भर्ती कोरोना मरीज को प्लाज्मा या प्लेटलेट्स के लिए ₹9000 तथा निजी अस्पतालों या प्राइवेट वार्ड में भर्ती मरीजों के लिए प्लाज्मा या प्लेटलेट्स की कीमत 12000 प्रति यूनिट तय कर दी गई है , यानी कि अब किसी भी मरीज को मुफ्त में प्लाज्मा/प्लेटलेट नही मिलेगा ,इसके लिए कीमत चुकानी पड़ेगी । इस मौके पर महानगर कॉंग्रेस अध्यक्ष राहुल छीमवाल , प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलुटिया , सचिव गोबिंद सिंह बिष्ट , वरिष्ठ नेता हुकुम सिंह कुंवर ,हेमन्त बगडवाल समेत दर्जनों कॉंग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!