जीएसटी विसंगतियां ठीक करे सरकार , नही तो आंदोलन को बाध्य होंगे प्रदेश के ब्यापारी
जीएसटी की विसंगतियों को लेकर प्रांतीय उद्योग ब्यापार मण्डल 26 फरवरी को उत्तराखंड में विरोध प्रदर्शन करेगा जिसके बाद आगे की रणनीति तय करेगा, संगठन अपनी उत्तराखंड में 375 इकाइयों में पुरजोर बिरोध की रूपरेखा तैयार कर रहा है, ब्यापार मण्डल के अध्यक्ष नवीन वर्मा के मुताबिक जीएसटी प्रावधानों में बहुत विसंगतियाँ सामने आ रही हैं जिससे ब्यापारी बेहद दुखी हैं, यही नही टैक्स रिटर्न करने में चार्टेड एकाउंटटेंट की जरूरत पड़ रही है जिससे ब्यापारी आर्थिक बोझ से डर रहे हैं, जिसको देखरे हुए जीएसटी की विसंगतियों के विरोध में 26 फरवरी को प्रदेश ब्यापी आँदोलन किया जाएगा। उनके मुताबिक देश को सबसे ज्यादा राजस्व देने वाली व्यापारी वर्ग का शोषण बंद किया जाए, इसके अलावा जीएसटी में सजा का प्रावधान समाप्त किया जाय , उन्होंने चेताया कि अगर सरकार ने ब्यापारियों की बात नही मानी तो किसानों की तरह ब्यापारी भी सड़क पर उतरकर आंदोलन पर बाध्य होंगे ।