खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड,  नैनीताल

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी का हल्द्वानी कैम्पस बनकर तैयार , 1 दिसम्बर से शुरू होंगी क्लासेज

100 दिनों में नया कैंपस बनाकर कीर्तिमान रचने वाले ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के हल्द्वानी कैंपस में देर से एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए 1 दिसंबर से क्लासेज शुरू कर दी जाएंगी , ग्रैफिक्स एरा एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ कमल घनशाला ने बताया कि रिकॉर्ड 100 दिनों में तैयार किए गए अत्याधुनिक कैंपस में क्लासरूम , पुस्तकालय प्रयोगशाला पूरी तरह बनकर तैयार हो चुके हैं , ग्राफिक एरा हल्द्वानी कैंपस में बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग , बीबीए , बी कॉम ऑनर्स, बीसीए ,बीएससी आईटी, बीए जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन बीए इंग्लिश ऑनर्स ,बी ए इकोनॉमिक्स ऑनर्स , बीए साइकोलॉजी ऑनर्स , एमबीए और एमसीए कोर्स शुरू कर दिए गए हैं , परिसर में पत्रकारिता के छात्र छात्राओं के लिए नई तकनीक और सुविधाओं युक्त स्टूडियो भी बनाया गया है डॉ घनशाला ने बताया कि ग्राफिक एरा में 1 दिसंबर से नए छात्र छात्राओं की नियमित कक्षाएं शुरू करने का निर्णय भी लिया गया है , छात्र छात्राओं को कक्षाओं में आने या ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखने का विकल्प भी दिया गया है , यूनिवर्सिटी के देहरादून भीमताल और हल्द्वानी परिसरों में 1 दिसंबर से सभी पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष की पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी , डॉ घनशाला ने बताया कि विश्वविद्यालय ना आ पाने वाले युवा अब घर बैठे ही देश के 100 टॉप यूनिवर्सिटीज में शामिल ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए एमसीए समेत कई कोर्स कर सकते हैं , ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजुकेशन के अप्रूवल के बाद देहरादून और हल्द्वानी में डिस्टेंस लर्निंग के जरिए एमबीए और एमसीए कोर्स शुरू कर दिए गए हैं ।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!