खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

( शानदार पहल ) मार्च 2021 तक हर महाविद्यालय में हाई स्पीड इनटरनेट

प्रदेश के दर्जा मंत्री डॉ बहादुर सिंह बिष्ट ने कहा है की उच्च शिक्षा में सरकार शिक्षा के प्रति बेहतर काम करने जा रही है, पिछले 4 सालों में सरकार ने सबसे पहले उत्तराखंड के हर महाविधालय को प्राचार्य दिये हैं जिससे पठन पाठन में बच्चो को किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो, इसके अलावा राज्य के उन महाविद्यालयों के जर्जर भवनों की जगह नए भवन बनाये जाएंगे जिससे शिक्षण कार्य ठीक तरीके से सम्पन्न हो सकें, क्योंकी अधिकांश जगहों में शिक्षण भवनों की हालत ठीक नही है ।

यही नही मार्च 2021 तक सभी कॉलेजों को वाईफाई से लैस कर दिया जाएगा जिससे बच्चों को पठन-पाठन में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी.. उन्होंने कहा कि बच्चे इंटरनेट तकनीक के जरिए पठन-पाठन में और सुधार लाएंगे जिससे बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सके, यही नहीं मार्च से बच्चों को खेल, शिक्षा से संबंधित बहुत सारी सामग्री भी सरकार देने जा रही है जिससे बच्चे अनेक सुविधाओं से लैस होकर अपने भविष्य को उज्जवल बना सकेंगे, उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के किसी भी महाविद्यालय में प्राचार्य की कोई कमी नहीं होगी और यदि कहीं कमी है तो सरकार उसको सुधारने की दिशा में प्रयास लगातार कर रही है ।

 

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!