खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
नैनीताल

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में गाइड और जिप्सी चालक सफारी के दौरान फ़ोन प्रयोग नहीं कर पाएंगे

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व मेें अब गाइड और जिप्सी चालक सफारी के दौरान मोबाइल नहीं ले जा पाएंगे। कॉर्बेट प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर अधिकारियों को सख्ती से नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, पर्यटक भी खाद्य पदार्थ पार्क के अंदर नहीं ले जा सकेंगे पर्यटकों और वन्यजीवों की सुरक्षा को देखते हुए कॉर्बेट प्रशासन ने नई गाइडलाइन जारी की है।

पार्क अधिकारियों के अनुसार  पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। कई बार कुछ जिप्सी चालक पर्यटकों को निर्धारित समय से पहले ही घुमाकर बाहर ले आते हैं। अब पर्यटक के लिखित अनुरोध पर ही जिप्सी को तय समय से पहले बाहर आने की अनुमति दी जाएगी।

पर्यटक सिर्फ पीने के पानी की बोतल ही साथ ले जा सकेंगे और पानी की खाली बोतल को बाहर लाना होगा सीटीआर के पार्क वार्डन आरके तिवारी ने बताया कि गाइडलाइन का पालन कराने के लिए वन कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं। बताया कि वन कर्मी सभी गेटों पर गाइड और जिप्सी चालक के मोबाइलों को जमा करेंगे।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!