खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड,  पिथौरागढ़

उत्तराखंड- गुलदार ने महिला को मार डाला, गांव में दहशत

पिथौरागढ़- उत्तराखंड में मानव व वन्यजीवों के बीच संघर्ष   दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है  और इन हमलों में मासूम लोग अपनी जान गवा रहे हैं अब पिथौरागढ़ के रसैपाटा इलाके में गुलदार ने खेत में घास लेने गई महिला को मार डाला जब तक ग्रामीण महिला की खोजबीन में मौके तक पहुंचते तब तक गुलदार ने शव का कुछ हिस्सा खा लिया था इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैली है।

बताया जा रहा है कि घटना गुरुवार की देर शाम की है जब मोडी गांव में गांव की ही सरूली देवी उम्र 55 साल घर के पास खेत में गई थी बहुत देर हो जाने के बाद भी जब सरूली देवी घर नहीं पहुंची तो उनके पुत्र योगेश ने मां की तलाश की तो सरूली देवी का कहीं पता नहीं चला,जिसके बाद ग्रामीणों के साथ मिलकर खोजबीन की गई।

घर से करीबन आधा किलोमीटर दूर महिला का शव बरामद किया गया ग्रामीणों के वहां पहुंचने तक गुलदार शव को खा रहा था ग्रामीणों के होहल्ला की आवाज दहाड़ मारते हुए मौके से भाग गया जिसके बाद वन विभाग व प्रशासन को सूचना दी गई लगातार हो रहे गुलदार के हमलों से गांव सहित आसपास के इलाकों के लोग दहशत में जीने को मजबूर हैं।

वनो में वन्य जीवो के लिए भोजन नहीं है मानव का हस्तक्षेप वनो में वड़ता जा रहा है  परिणामस्वरूप  वन्य प्राणी अब मानव वस्तियों की ओर आकर हिंसक हो रहे है इसी का परिणाम यह है को कुछ दिनों के अंतराल में उत्तराखंड से ये घटनाये दिख रही है

 

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!