खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड,  नैनीताल

एक पल मे खुशियां गम मे बदली

रामनगर- रामनगर में उस वक्त एक दर्दनाक हादसा हो गया जब दो दोस्त स्कूटी में केक लेकर अपने दूसरे दोस्त का जन्मदिन मनाने जा रहे थे इसी बीच तेज गति से आ रही एक कार ने स्कूटी में जा रहे दोनों दोस्तों को ऐसी टक्कर मारी के दोस्त की बर्थडे की खुशियां मातम में बदल गई घर में कोहराम मच गया क्योंकि घटना में एक दोस्त की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। मामला रामनगर के रिंगोड़ा के पास का है जहां टांडा मल्लू निवासी चंद्रसेन कश्यप का पुत्र गौतम रेलवे कॉलोनी निवासी अपने दोस्त अमन के साथ साथी विशाल के जन्मदिन को मनाने के लिए गिरिजा क्षेत्र की तरफ जा रहे थे इस दौरान स्कूटी में उनके पास दोस्त का बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए केक भी था लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था जैसे ही अमन और गौतम स्कूटी में रामनगर से 3 किलोमीटर दूर रिंगोड़ा के पास पहुंचे थे कि सामने से तेज गति से आ रही इनोवा ने उनकी स्कूटी पर जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इनोवा कार अनियंत्रित होकर हाईवे से उतरकर जंगल में गड्ढे में जाकर घुसी।
आसपास के लोगों ने हादसा देख तत्काल दोनों घायल हुए अमन और गौतम को उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा जहां गौतम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे घायल अमन को निजी हॉस्पिटल ले जाया गया है घटना के बाद से कार चालक मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया है पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है वहीं इस घटना की खबर गौतम के परिजनों पर मिलते ही पूरे परिवार में सदमा छा गया है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। किसी को पता नहीं था कि दोस्त का बर्थडे गौतम के लिए इतना घातक सिद्ध हो जाएगा।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!