हरिद्वार कुंभ- अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह पर साधुओं ने किया हमला
हरिद्वार कुंभ में बतौर अपर मेला अधिकारी अपनी सेवा दे रहे हरवीर सिंह से बैरागी साधुओं ने मारपीट की है , जिसने अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह घायल हुए हैं , सूचना मिलने पर आईजी कुंभ , एसपी कुंभ और सीओ पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पंच निर्मोही अनी अखाड़ा पहुंचे , जानकारी के मुताबिक रात करीब 8 बजे हरवीर सिंह पंच निर्मोही अणि अखाड़े में संतो के साथ बैठक करने पहुंचे थे , इस दौरान वहां कई साधु भी मौजूद थे ,अखाड़े में ब्यवस्थाओं से नाराज साधुओं का बातचीत के दौरान पारा चढ़ गया और वह मारपीट पर उतारू हो गए वार्ता करने गए अपर मेला अधिकारी पर साधुओं ने अचानक हमला बोल दिया , जिसमें अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह को शरीर में कई जगह चोट लगी हैं , बीच बचाव को आये एक पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हैं , सूचना के बाद आईजी मेला संजय गुंज्याल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायल अपर मेला अधिकारी और पुलिसकर्मी को अखाड़े से बाहर निकाला । इस घटना की चारों ओर निंदा हो रही है पुलिस के मुताबिक दोषियों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा ।