खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

हरिद्वार -स्नान पर्व का ट्रैफिक प्लान जारी

कुंभ मेला पुलिस ने मकर संक्रांति स्नान पर्व के लिए ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है। प्लान के अनुसार   13 जनवरी रात से दो दिन के लिए शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। दिल्ली व मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले निजी वाहन लंढौरा से वाया लक्सर हरिद्वार पहुंचेंगे

सहारनपुर की ओर से आने वाले वाहनों को भगवानपुर से झबरेड़ा होते हुए लंढौरा-लक्सर मार्ग से हरिद्वार भेजा जाएगा। यातायात का दबाव बढ़ने पर लागू रोडवेज बसों के लिए भी  यह डायवर्जन लागू होगा।

देहरादून की ओर से आने वाली रोडवेज बसें भी हरिद्वार बस अड्डे में पार्क कराई जाएंगी। जबकि निजी व अन्य बसें मोतीचूर व ऋषिकुल मे पार्क होंगी। उन्होंने बताया कि हरिद्वार शहरी क्षेत्र में 13 जनवरी की रात 12 बजे से 15 जनवरी की रात 10 बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगा। दूध, तेल, गैस आदि के ट्रक व टैंकर पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा।

संजय गुंज्याल, आइजी कुंभ —मकर सक्रांति स्नान पर्व के लिए ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है। शहर में 13 जनवरी की रात से भारी वाहनों की एंट्री बंद कर दी जाएगी। डायवर्जन लागू होने पर डायवर्जन प्वाइंट पर संबंधित थाना प्रभारी व सेक्टर पुलिस अधिकारी खुद मौजूद रहकर व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू कराएंगे। ट्रैफिक डायवर्जन प्वाइंट और पार्किंग में यातायात पुलिस के जवान मुस्तैद रहेंगे।

 

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!