खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
राष्ट्रीय

हाथरस कांड में एसपी व डीएसपी सस्पैंड


योगी सरकार ने हाथरस के एस पी व डी एस पी को निलंबित कर दिया है हाथरस की सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की मौत को लेकर जारी सियायस और हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले के डीएम का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो पीड़िता के परिवार को धमकी देते हुए दिखाई दे रहे हैं। राहुल और प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ की सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने पूछा है कि आखिर पीड़िता के गांव जाने से क्यों रोका जा रहा है। इसी बीच पीड़िता के परिजनों से मिलने के लिए जा रहे तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को पुलिस ने रोक दिया। टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन के साथ पुलिस ने धक्का-मुक्की की है। घटना के बाद टीएमसी सांसद धरने पर बैठ गए हैं। इसके अलावा पीड़िता के गांव को सील कर दिया गया है। यहां किसी को भी आने-जाने की इजाजत नहीं है। गांव में पुलिस का सख्त पहरा है हाथरस कांड में एसपी, डीएसपी व इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है, जबकि संबंधित पुलिसकर्मियों का नार्को टेस्ट भी होगा।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!