स्वास्थ्य मंत्री ने बताया पहले किसे देंगे कोरोना वैक्सीन ; जानिए
कोरोना वायरस वैक्सीन के मिलने की उम्मीद जैसे-जैसे बढ़ रही है, वैसे-वैसे लोगों की उत्सुकता भी बढ़ रही है। अब लोग ये जानना चाहते हैं कि वैक्सीन कब तक तैयार होकर लोगों तक पहुंचना शुरू हो जाएगी। मोदी सरकार ने लोगों को कोरोना वैक्सीन देने की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है। स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन (Dr Harsh Vardhan) ने हाल ही में बताया कि किन लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन पहले दी जाएगी भारत वैक्सीन को बनाने में विश्व के किसी भी देश से पीछे नहीं हैं। अगले साल 2021 की शुरुआत में भारत में वैक्सीन लोगों के लिए उपलब्ध हो जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि कोरोना वैक्सीन जब बनकर तैयार हो जाएगी, तो सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों और बुगुर्गों (65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों) को प्राथमिकता दी जाएगी।
