हेमन्त द्विवेदी को सर्वोच्च न्यायालय से बड़ी राहत
बीजेपी के पूर्व दर्जा राज्यमंत्री और तराई बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी पर लगे फर्जी मुकदमे को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है, जिसके बाद हेमंत द्विवेदी ने सुप्रीम कोर्ट का आभार जताते हुए कहा है कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन कभी पराजित नहीं हो सकता….गौरतलब है कि पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हेमंत द्विवेदी पर 4 मार्च 2018 को जमीन के एक मामले में भीमताल थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसके बाद हेमंत द्विवेदी इस मामले में सुप्रीम कोर्ट चले गए थे और कल सुप्रीम कोर्ट ने हेमंत द्विवेदी पर लगे मुकदमे को खारिज कर दिया और हेमंत द्विवेदी ने इस पूरे मामले को अपने खिलाफ षड्यंत्र करार दिया, हेमंत द्विवेदी के मुताबिक सन 1999 में उन्होंने भीमताल में यह जमीन खरीदी थी जिसके बाद सन् 2011 में उन्होंने इस जमीन पर होटल बनाया लेकिन सन 2018 में 4 मार्च को उनके खिलाफ भीमताल थाने में इस जमीन के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की गई थी, जिस पर हेमंत द्विवेदी के खिलाफ जमीन हड़पने का आरोप लगा था ,जिसे सुप्रीम कोर्ट ने क्वैश कर द्विवेदी को राहत दी ।