खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

इधर नये मुख्यमंत्री की घोषणा उधर कॉंग्रेस की चुटकी , मुख्यमंत्री बनाने की फैक्ट्री है भाजपा

कॉंग्रेस ने ली चुटकी

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री बनाने की फेक्टरी है जिसमें एक तरफ से विधायक डालो दूसरी तरफ से मुख्यमंत्री निकलता है। भाजपा ने चार साल में प्रदेश को तीन मुख्यमंत्री देकर नया कीर्तिमान बनाया है
मोदी जी के चेहरे में चुनाव लड़ने वाली प्रचण्ड बहुमत की भाजपा को मुख्यमंत्री के चेहरे का आकाल पड़ गया है।
पूर्व के दोनो मुख्यमंत्रियों ने बड़े बड़े बयान दिए हैं। चाहे वो फटी जीन्स हो, चाहे कोरोना को एक प्राणी बताकर उसे जीने का अधिकार देना,या फिर भारत को अमरीका का गुलाम बताना।

अब देखना है कि नए मुख्यमंत्री कौन से गेन्द फेकेंगे।
जब प्रदेश के युवाओं को रोजगार देंना है ऐसे में भाजपा सरकार नए नए मुख्यमंत्री दे रही।

दीपक बल्यूटिया ने कहा बार बार मुख्यमंत्री बदलने से प्रदेश में राजनैतिक अस्थिरता से विकास बाधित हुआ जिसका खामियाजा उत्तराखण्ड की जनता को उठाना पड़ रहा है।

 

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!