इजरायली दूतावास के पास हुए बम धमाकों के बाद उत्तराखंड में हाई अलर्ट, कुंभ के मद्देनजर चौकसी
नई दिल्ली में इजरायली दूतावास के पास हुए बम धमाकों के बाद उत्तराखंड के चार जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। यह भी संदेह है की घटना को अंजाम देने के बाद आतंकी सीमावर्ती प्रदेशों की ओर आ सकते हैं। शुक्रवार को नई दिल्ली में हुई घटना के बाद उत्तराखंड सरकार और पुलिस महकमा भी अलर्ट में है ।
केंद्रीय गृह मंत्रालय से मिले निर्देशों के के बाद प्रदेश की सीमाओं पर कड़ी चेकिंग शुरू कर दी गई। इसके साथ ही देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया।
हरिद्वार में कुंभ के मद्देनजर चौकसी और कड़ी करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही इन सभी जिलों में सीमाओं पर चौकसी करने के साथ ही संवेदनशील स्थानों पर भी कड़ी नजर रखने को कहा गया। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि प्रदेश में एहतियातन चार जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है।