खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

उत्तराखंड में हाई अलर्ट – ये है बड़ी वजह

देहरादून: फ्रांस के बाद दुनिया के दूसरे देशों में हो रहे हमलों के बाद उत्तराखंड में भी अलर्ट कर दिया गया है। फ्रांस में हुए आतंकी हमले के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने समुदाय विशेष को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। इसके बाद से ही दुनियाभर में हमले और विरोध हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उत्तराखंड के लिए भी निदेर्श जारी किए थे। गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर उत्तराखंड में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। केंद्र सरकार की गाइडलाइन जारी करने के बाद DG लाॅ एंड आर्डर अशोक कुमार ने सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस मुख्यालय ने सभी 13 जिलों में कप्तानों को सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने सभी कप्तानों से मिश्रित और घनी आबादी में गश्त बढ़ाने और सभी धर्म गुरुओं के साथ बैठक करने के भी निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि यह अलर्ट एहतियातन जारी किया गया है। त्योहारों को देखते हुए अधिक संवेदनशील रहने की जरूरत है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!