उच्च शिक्षा मंत्री की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव
उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है ,सोशल मीडिया पर उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि उनकी और उनके परिवार के सभी सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है एहतियात के तौर पर वह होम आइसोलेशन में हैं , दो तीन दिन में फिर से जनता के बीच उपस्थित हो जाएंगे , उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत उमा भारती के साथ जब केदारनाथ में थे तो इस बीच वो संक्रमित हो गए थे ,कोरोना संक्रमित होने के कारण वह विधानसभा सत्र में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे ।