उत्तराखंड में जल्द बनेगा मानव वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम प्रशिक्षण केंद्र-त्रिवेंद्र सिंह रावत
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मानव वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के लिए प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने की घोषणा की है। सीएम का कहना है कि यह देश का पहला प्रशिक्षण संस्थान होगा और मानव वन्यजीव संघर्ष के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए प्रदेश को इसकी सख्त जरुरत भी है समूचे उत्तराखंड में जगह जगह पर मानव वन्यजीव संघर्ष दिखता है कभी वन्यजीव मानव पर भारी है तो कभी मानव वन्यजीव पर
सीएम आवास में सीड्स और हनीवेल सेफ स्कूल योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन मंत्रालय का अलग से गठन करने वाला भी उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। सीएम के मुताबिक राज्य के आपदा की दृष्टि से संवेदनशील होने के कारण स्कूलों में छात्रों एवं शिक्षकों को प्राकृतिक आपदा से बचाव की जानकारी दिया जाना समय की जरूरत है।