खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

नैनीताल आ रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर

देश  में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जारी गाइडलाइन के बाद नैनीताल जिला प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन ने इससे निपटने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अब शहर के एंट्री प्वाइंट पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही पर्यटकों को शहर में एंट्री मिल पाएगी। इस दौरान पर्यटकों के रैंडम कोरोना जांच भी की जाएगी।

बिगत कुछ दिनों से  देश के विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी आई है। जिस की रोकथाम को लेकर शासन ने एडवाइजरी जारी कर 12 राज्यों से पहुंचने वाले पर्यटक को आरटीपीसीआर जांच कराना अनिवार्य कर दिया है।

खतरे को देखते हुए अब जिला प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन ने भी संक्रमण की रोकथाम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। पहली अप्रैल से शहर में पूर्व की तरह ही कोरोना जांच और अन्य अभियान चलाये जाएंगे।

अस्पताल पीएमएस डॉ केएस धामी ने बताया कि कोरोना जांच अभियान चलाने के लिए अस्पताल कर्मियों की टीमें गठित कर ली गयी है। शहर के भवाली रोड और कालाढूंगी रोड में बारापत्थर के पास कैम्प लगाया जाएगा। जहां से पर्यटकों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही शहर में प्रवेश दिया जाएगा।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!