पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सपा कार्यकर्ताओं की अहम बैठक
आज दिनांक 31 जनवरी 2021 को प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी उत्तराखंड के निर्देश पर तीन दिवसीय दौरे पर आए प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री एस. के. राय जी कैंप कार्यालय हल्द्वानी में, प्रदेश प्रमुख महासचिव शोएब अहमद , प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश परिहार की उपस्थिति में आज एक पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ गहन चिंतन और बैठक हुई जिसमें इन पदाधिकारियों द्वारा यह निर्णय लिया गया कि नगर के हर वार्ड को मजबूती प्रदान करने के लिए हमें एक माह कर्मठ और जुझारू नगर अध्यक्ष की आवश्यकता है लोगों ने आपसी सहमति से एक कर्मठ व जुझारू नगर अध्यक्ष के रूप में अख्तर अली को नगर अध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया और साथ ही प्रत्येक वार्डो के लोगों की समस्याओं के लिए लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने के उपायों पर निर्णय लिया जाएगा यहां यहां के लोगों के लिए शोएब अहमद जी ने पहले से ही जन कल्याण के कार्य को करते आए हैं आगे पूरी समाजवादी पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने यह निर्णय लिया कि हल्द्वानी क्षेत्र के विकाश को मौजूदा सरकार ने अवरुद्ध कर दिया हैं । चाहे रोडवेज बस अड्डे के विस्थापन हो या अस्पतालो कि व्यवस्था हो सारे विकास के कार्यों को शीघ्र नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी जान आंदोलन के लिए मजबूर होगी ।
जन समस्यायों का निस्तारण तत्काल सरकार से करवाने का प्रयास किया जायेगा ।
आज के कार्यक्रम में ,मोहन कांडपाल,मो अनस,लाइक ठेकेदार,मो अफसर,अब्दुल नासिर,गुड्डू,सलमान खान,अमीर भाई, मो शाहीन,मो जुनेद,हरपाल शर्मा,सिराज,मो आलम, बबलू खान, राहुल यादव,आदि लोग मौजूद रहे