खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

2017 में चेहरा थे हरीश रावत दो सीटों पर हारे- इंदिरा हृदयेश

नेता प्रतिपक्ष डा इंदिरा हृदयेश ने आगामी चुनाव में  नेतृत्व को लेकर  सवाल उठा रहे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर  पलटवार किया  उन्होंने कहा कि 2017 के चुनाव में   मुख्यमंत्री हरीश रावत ही चेहरा थे, लेकिन वह खुद दो सीटों पर चुनाव हार गए। पार्टी को सिर्फ 11 सीटें मिलीं।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इस मामले में पार्टी की सामूहिक नेतृत्व की नीति को लेकर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश और प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव को निशाने पर लेने से नहीं चूक रहे। इंदिरा हृदयेश ने  रावत की मुखर टिप्पणी को लेकर उन पर तंज कसा। उन्होंने हरीश रावत को नसीहत दी कि वह ऐसा वातावरण बनाएं ताकि जनता हमें चुनाव में वोट दें।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!