मोदी ने किया ‘अटल सुरंग’ का उद्घाटन, मनाली से लेह की दूरी घटेगी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सामरिक रूप से महत्वपूर्ण सभी मौसम में खुली रहने वाली अटल सुरंग का आज हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में उद्घाटन किया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सामरिक रूप से महत्वपूर्ण सभी मौसम में खुली रहने वाली अटल सुरंग का आज हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में उद्घाटन किया. इस सुरंग के कारण मनाली और लेह के बीच की दूरी 46 किलोमीटर कम हो जाएगी और यात्रा का समय भी चार से पांच घंटे कम हो जाएगा. सुरंग के उद्घाटन के लिए पीएम मोदी शनिवार सुबह चंडीगढ़ पहुंचे और यहां से वह लाहौल स्पीति के सीसू गए. उद्घाटन समारोह के बाद पीएम मोदी मोदी सोलांग घाटी में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.यहां प्रधानमंत्री के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी नजर आएंगे. बता दें कि अटल सुरंग दुनिया में सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग है. 9.02 किलोमीटर लंबी सुरंग मनाली को वर्ष भर लाहौल स्पीति घाटी से जोड़े रखेगी. पहले घाटी करीब छह महीने तक भारी बर्फबारी के कारण शेष हिस्से से कटी रहती थी.