खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
अंतर्राष्ट्रीय 

गर्व का पल : संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में आज फहराएगा भारत का तिरंगा

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में आज भारतीय झंडा लगाया जाएगा। देश संयुक्त राष्ट्र के इस शक्तिशाली निकाय में 2 वर्षों के लिए अस्थायी सदस्य के तौर पर अपना कार्यकाल शुरू कर रहा है।  इसके आलावा 5 नए अस्थायी सदस्य देशों के झंडे 4 जनवरी को एक विशेष समारोह के दौरान लगाए जाएंगे। 2021 में 4 जनवरी आधिकारिक रूप से पहला कार्यदिवस होगा।

 संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में भारत साथ  के  नॉर्वे, केन्या, आयरलैंड और मैक्सिको अस्थायी सदस्य बने हैं।
भारत अगस्त 2021 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् का अध्यक्ष होगा और फिर 2022 में एक महीने के लिए परिषद् की अध्यक्षता करेगा। परिषद् का अध्यक्ष हर सदस्य एक महीने के लिए बनता है, जो देशों के अंग्रेजी वर्णमाला के नाम के अनुसार तय किया जाता है। झंडा लगाने की परंपरा की शुरुआत कजाकिस्तान ने 2018 में शुरू की थी।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!