खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

इंद्रा जी का असामयिक चले जाना प्रदेश के लिए भारी क्षति — दीपक ब्ल्यूटिया

कॉंग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक ब्ल्यूटिया ने नेता प्रतिपक्ष इंद्रा ह्रदयेश के असामयिक निधन पर अपनी संवेदना ब्यक्त करते हुए कहा कि हमारे क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ श्रीमती इंदिरा ह्रदयेश के आकस्मिक निधन से न केवल हल्द्वानी वरन संपूर्ण उत्तराखंड की राजनीति को गहरा आघात पहुंचा है। विकास की नारी और आयरन लेडी जैसे नामों से विख्यात इंद्रा जी के अचानक इस दुनिया से विदा हो जाने से हम सभी लोग बेहद आहत हैं। मैं उनके निधन से निशब्द हूं। विकास के क्षेत्र में वित्त मंत्री, उद्योग मंत्री, पीडब्ल्यूडी, संसदीय कार्य मंत्री रहते उन्होंने हल्द्वानी और पूरे प्रदेश के लिए बहुत कुछ किया उसे जनता कभी भुला नहीं पाएगी। नेता प्रतिपक्ष के रूप में उन्होंने सदन में जनहित के हर मुद्दों को बड़ी कर्मठता से उठाया। उनका आकस्मिक स्वर्गवास हो जाना हल्द्वानी और उत्तराखंड के विकास के लिए भारी क्षति है। मैं परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना करता हूं कि पूण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। साथ ही पूरे परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की क्षमता दें।

 

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!