खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी में में अंतर्राष्ट्रीय फैकल्टी डैवलपमैंट प्रोग्राम शुरू


द्वाराहाट – बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी में अंतरराष्ट्रीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ. वीएम मिश्रा ने किया। उन्होंने कार्यशाला टीम के आयोजकों को सफलता की शुभकामना देते हुए प्रतिभागियों से कार्यशाला से लाभान्वित होने की अपील की।

मल्टी डिसिप्लेनरी रिसर्च इनोवेशन इन इंजीनियरिंग साइंस एवं टेक्नोलॉजी फार संस्टेबल डेबलपमेंट विषय पर आयोजित इस कार्यशाला में देश के अतिरिक्त रूस, डेनमार्क, फिलीपींस, ईराक, टर्की, म्यांमार, इंडोनेशिया सहित 12 देशों के आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईआईटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटीज के विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिए जाएंगे।

कोआर्डिनेटर प्रो. डॉ. सचिन गौड़ ने बताया कि इस कार्यक्रम में अभी तक देश, विदेश सहित लगभग 1475 प्रतिभागियों ने अपना पंजीकरण करवाया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सतत विकास के लिए जो नए-नए अनुसंधान आदि हो रहे हैं, उनको साझा कर बहूपयोगी बनाना है। साथ ही इन क्षेत्रों में नए शोधकर्ताओं, वैज्ञानिकों को नए अनुसंधान के लिए उत्साहित करना है।
एनआईटी कालीकट के प्रो. आशुतोष मिश्रा, यूनिवर्सिटी ऑफ कूफा ईराक के अहमद जे.ओबेड ने इमेज प्रोसेसिंग बार संस्टेबल डेवलपमेंट इंटरनेट यूजर बिहेवियर एनालिसिस अ लैंडस्केप विषयों पर विचार रखे। टीईक्यूआइपी कोआर्डिनेटर प्रो. ज्योति सक्सेना ने उम्मीद जताई कि यह कार्यशाला समस्त प्रतिभागियों के लिए लाभदायक होगी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सचिन गौड़ और भावना परिहार ने किया।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!