उत्तराखंड: उत्तर प्रदेश व राजस्थान अंतरराज्यी बस सेवाएं शुरू होने की उम्मीद

उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश और राजस्थान के साथ बस सेवाएं शुरू करने का रास्ता खुलने की उम्मीद है। इन राज्यों में 100-100 बस सेवाएं शुरू करने के परिवहन विभाग के प्रस्ताव को सरकार ने हरी झंडी दे दी है। बस सेवा में यात्रियों की सुरक्षा के लिए परिवहन विभाग कोरेाना प्रोटोकाल के अनुसार एसओपी तैयार कर रहा है। जल्द ही इसके आदेश जारी हो सकते हैं।
रोडवेज के एमडी रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि रोडवेज के स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। सरकार से विधिवत आदेश और एसओसी जारी होते ही बस सेवाओं को शुरू कर दिया जाएगा। मालूम हो कि केंद्र सरकार पहले ही राज्यों को इंटरस्टेट बस सेवाएं शुरू करने की अनुमति दे चुकी है। यूपी और राजस्थान ने राज्य में बस सेवाएं शुरू करने की इच्छा जाहिर की थी। बीते रोज सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने परिवहन विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।