खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

राजपथ झांकी में जय जय केदारा – उत्तराखंड राज्य की ओर से ‘केदारखंड’ की झांकी

72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ   में उत्तराखंड राज्य की ओर से ‘केदारखंड’ की झांकी प्रदर्शित की गई। इसमें केदारनाथ मंदिर और कस्तूरी मृग की झलक देखने को मिली। राजपथ पर जब उत्तराखंड राज्य की झांकी निकली तो तालियों की गड़गड़ाहट से लोगों ने स्वागत किया।

उत्तराखंड राज्य की झांकी के अग्रभाग में उत्तराखंड का राज्य पशु ‘कस्तूरी मृग’ दर्शाया गया है, जो उत्तराखंड के वनाच्छादित हिम शिखरों में 3600 से 4400 मीटर की ऊंचाई पर पाया जाता है।

उत्तराखंड का राज्य पक्षी ‘मोनाल’ एवं राज्य पुष्प ‘ब्रह्मकमल’ दिखाया गया है, जो केदारखंड के साथ-साथ उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पाया जाता है।

मध्य भाग में भगवान शिव के वाहन नंदी को दर्शाया गया है तथा साथ में केदारनाथ धाम में यात्रियों को यात्रा करते हुए तथा श्रद्धालु को भक्ति में ध्यान मग्न  दिखाया  गया है। झांकी के पिछले  भाग में बारह ज्योर्तिलिंगों में से एक बाबा केदार का  मंदिर दिखाया  गया है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!