खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड,  नैनीताल

उत्तराखण्ड की संस्कृति को बढ़ावा देगा कल्याणी एथनिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकल फ़ॉर वोकल आवाहन को बढ़ावा देने के लिए कल्याणी स्वयं सहायता समूह ने स्थानीय उत्पाद और उत्तराखण्ड की संस्कृति को और आगे बढ़ाने के लिए हल्द्वानी के कमलुआगांजा रोड पर अपना एक शोरूम कल्याणी एथनिक्स नाम से खोला है , जहां पर उत्तराखंड की संस्कृति , ऐपण, ट्रेडिशनल ड्रेस , रंगवाली पिछोडे , रंगवाली स्ट्रोल्स, रंगवाली पर्स , तथा हैंड मेड सजावटी सामान डिस्प्ले किया गया है , इसके अलावा कल्याणी स्वयं सहायता समूह की सदस्य महिलाओं द्वारा बनाए गए स्थानीय खाद्य उत्पाद , दीपावली से सम्बंधित सामान भी लोगों को अब कल्याणी एथिनिक्स में मिल सकेगा , कल्याणी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष तनुजा मेलकानी ने बताया कि उत्तराखंड की संस्कृति को संजोए रखना लोकल फॉर वोकल के तहत स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना ,स्थानीय लोगों को रोजगार मुहैय्या करवाना तथा ग्रामीण महिलाओं के हुनर को निखारकर देश- विदेशों में उत्तराखंड के उत्पाद तथा संस्कृति को पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है ।
कल्याणी एथनिक्स का उद्घाटन नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष बेला टोलिया ने किया कार्यक्रम में निगम पार्षद प्रमोद टोलिया ,गिरीश मेलकानी , रजनीकांता बिष्ट , पूनम क्वात्रा , निधि अग्रवाल , उषा मुकेश , हेमा शर्मा समेत कल्याणी स्वयं सहायता समूह के पदाधिकारी तथा सदस्यगण मौजूद रहे ।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!