खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड,  पिथौरागढ़

भाजपा नेता कृष्ण चंद्र पुनेठा का निधन


पिथौरागढ़ – उत्तर प्रदेश के समय पिथौरागढ़ क्षेत्र से विधायक रहे भाजपा नेता कृष्ण चंद्र पुनेठा का निधन हो गया। उन्होंने अंतिम सांस लोहाघाट के फोर्ती स्थित निवास पर ली। वह लंबे समय से बीमार थे।

कृष्ण चंद्र पुनेठा के पुत्र ने रात करीब एक बजे उनके निधन की जानकारी दी है। सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। कृष्ण चंद्र पुनेठा वर्ष 1971 में जनसंघ से जुड़े। वे वर्ष 1990 में वे पिथौरागढ़ जिले में भाजपा के जिलाध्यक्ष बने। 1991 में वह उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए पिथौरागढ़ सीट से सदस्य चुने गए। इसके बाद वह 1996 में भी विधायक चुने गए। उत्तराखंड राज्य अलग होने के बाद वह हिल्ट्रान के अध्यक्ष बने। पूर्व विधायक के निधन की सूचना से राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों का उनके घर पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

एक सितंबर को उनके पुराने साथी व महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हें उपचार के लिए उन्हें मुंबई बुलवाया था। उत्तराखंड सरकार की ओर से भेजे गए हेलीकाप्टर से पुनेठा को पहले देहरादून ले जाया गया। उसके बाद मुंबई भेजा गया।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!