खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
चमोली

केदारनाथ -फिर होगी नरकंकालों की खोज

केदारनाथ – फिर होगी नरकंकालों की खोज

केदारनाथ धाम में एक बार फिर केदारनाथ आपदा 2013 में लापता होकर जंगलों में मर चुके लोगों के नर कंकाल खोजने के लिए चार दिवसीय सर्च अभियान चल रहा है, उत्तराखण्ड़ पुलिस द्वारा नरकंकालोें को खोजने के लिए चलाये जा रहे सर्च अभियान में 60 कर्मचारियों की 10 टीमें बीते 2 दिनों से केदारनाथ के आसपास के जगहों के चप्पे चप्पे को छान रही है, टीम द्वारा रामबाड़ा, बासुकिताल, चौराबाड़ी, जंगलचट्टी, कालीमठ-चौमासी मार्ग, त्रिजुगीनारायण-गरूड़चट्टी मार्ग, मुनकटिया, गोऊंमुखड़ा समेत कुल 10 स्थानों पर नरकंकालों की खोजबीन की जा रही है, एसपी रूद्रप्रयाग नवनीत सिंह भुल्लर खुद टीम का नेतृत्व कर रहे हैं खोजबीन में मिलने वाले नरकंकालों का डीएनए सैंपल लेकर उनका धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार अन्तिम संस्कार किया जायेगा, एसपी रूद्रप्रयाग नवनीत सिंह भुल्लर ने दो दिन के सर्च अभियान के बाद बताया कि अभी तक कोई नर कंकाल नही मिला है, सभी संभावित क्षेत्रों में गहनता से नरकंकालों को खोजा जा रहा है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!