खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

किसान आंदोलन: अरविंद पांडे के ऊपर फेंकी चूड़ियां- जानिए क्या है मामला

रुद्रपुर में मोदी मैदान में भाजपा द्वारा आयोजित किसान रैली में भाग लेने जा रहे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अरविन्द पांडे पर कांग्रेसियों ने चूड़ियां फेंकी भाजपा सरकार किसान विरोधी है।   गुरुवार को भाजपा द्वारा किसान बिल के समर्थन में आयोजित किसान रैली में प्रतिभाग करने के लिये प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे काफिले के साथ अपनी विधानसभा से होकर गुजर रहे थे।

तभी नेशनल हाईवे में  पहले से ही खड़े कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव प्रीत ग्रोवर व गदरपुर  कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी उनके  काफिले के सामने आकर केबिनेट मंत्री अरविन्द पांडे  के ऊपर चूड़ियां फेंक दी।  आक्रोशित कांग्रेसियों ने अरविन्द पाण्डे सहित भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालांकि, चूड़ी फेंकने के बाद कैबिनेट मंत्री पांडेय हाथ जोड़कर अपने काफ़िले के साथ रवाना हो गए। और इस तरह से कांग्रेसियों का विरोध का शिक्षा मंत्री को सामना करना पड़ा।

 केंद्र सरकार के कृषि बिल के समर्थन में रुद्रपुर में गुरुवार को भाजपा की किसान रैली के विरोध में तराई के किसान सड़कों पर उतर आये। किसानों ने  अलग-अलग स्थानों पर रैली में जा रहे भाजपा नेताओं को काले झंडे दिखाए।  शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे, रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल, काशीपुर मेयर ऊषा चौधरी को प्रदर्शनकारी किसानों के तीखे गुस्से का सामना करना पड़ा। दिनभर दिनेशपुर, गदरपुर, बाजपुर, काशीपुर में प्रदर्शन जारी रहे। पुलिस ने स्थिति को किसी तरह काबू किया।

वही  केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ सभा  ने संबोधित किया।  और  कहा कि केंद्र सरकार की ओर से पारित कानून किसानों के हित में हैं। इससे किसानों को डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल किसानों को गुमराह कर रहे हैं। निशंक ने कहा कि इस कानून के लागू होने से किसानों को बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी और वे आर्थिक तौर पर सशक्त होंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की हिमायती है।  कहा कि विपक्षी दल की अफवाहों पर ध्यान न दें। कहा कि केंद्र व राज्य सरकारें किसानों के हित में कार्य कर रही हैं।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!