खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड,  नैनीताल

Makar Sankranti 2021: मकर संक्रांति जानें आपकी राशि के लिए क्या है खास

इस साल मकर संक्रांति 14 जनवरी को है। मान्यता के अनुसार सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर संक्रांति का योग बनता है। इस दिन सूर्य धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे।  14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन 2:05 बजे सूर्य अपनी चाल बदलकर धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस दिन राशि के अनुसार दान करना लाभकारी होगा।

ज्योतिषाचार्य पंडित शुभाष जोशी  ने बताया कि मकर संक्रांति के दिन किसान भगवान से अपनी अच्छी फसलों के लिए आशीर्वाद मांगते हैं।  इस दिन किए जाने वाले दान को सिद्धा के नाम से भी जाना जाता है।

राशि के अनुसार  इस दिन निम्न का दान करना उत्तम है

मेष राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन तांबे की वस्तुओं का दान करना चाहिए।

वृषभ राशि वालों को चांदी से बनी वस्तु का दान करना लाभकारी होगा।

मिथुन राशि वालों को मकर संक्रांति के दिन हरी सब्जियों का दान करना चाहिए।

कर्क राशि के लिए सफेद रंग का ऊन दान करना फलकारी होगा।

सिंह राशि वालों को गुड़ का दान करना चाहिए।

कन्या राशि के लिए हरे मूंग की दाल की खिचड़ी दान लाभकारी होगा।

तुला राशि वालों के लिए सात प्रकार के अनाज का दान करना अच्छा होगा।

वृश्चिक राशि वालों को लाल रंग के कपड़ों का दान करना चाहिए।

धनु राशि के जातकों के लिए दाल और कपड़े का दान करना लाभकारी होगा।

मकर राशि वालों के लिए काले रंग के कपड़े दान करने चाहिए।

कुंभ राशि वालों को घी का दान करना चाहिए।

मीन राशि के जातकों का चने की दाल का दान करना लाभकारी होगा।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!