जानिए कब होंगे चार धाम के कपाट शीतकाल के लिए बन्द

देश भर में विख्यात उत्तराखंड के चार धाम के शीतकालीन हेतु कपाट बंद होने की तिथियां घोषित हुई हैं विश्व विख्यात चार धाम यात्रा में इस बार वर्ष कोरोना का साया रहा जिसके कारण यात्रा कल काम रहा हालांकि अभी यात्रा अंतिम पड़ाव पर है विजयदशमी के दिन चार धाम के कपाट बंद होने की तिथि का ऐलान किया गया है बद्रीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को तीसरे पहर 3:35 पर बंद होंगे इसके अलावा गंगोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर को दोपहर 12:35 पर बंद होंगे वही केदारनाथ धाम के कपाट भैया दूज के दिन 16 नवंबर को प्रातः 8:30 बजे बंद होंगे इसके अलावा यमुनोत्री धाम के कपाट 16 नवंबर और गंगोत्री धाम के कपाट गोवर्धन पूजा के दिन होंगे गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद।
उत्तराखंड चार धाम के शीतकाल हेतु कपाट बंद होने की तिथियां
श्री बदरीनाथ धाम के कपाट
19 नवंबर शांय 3 बजकर 35 मिनट पर शीतकाल हेतु बंद किये जायेंगे।
श्री केदारनाथ धाम
भैयादूज 16 नवंबर को कपाट प्रात: 8.30 बजे बंद होंगे।
यमुनोत्री धाम
भैयादूज के अवसर पर 16 नवंबर को पूर्वाह्न में बजे बंद होंगे।
श्री गंगोत्री धाम
अन्नकूट के अवसर पर 15 नवंबर पूर्वाह्न में कपाट शीतकाल हेतु बंद होंगे।
द्वितीय केदार मद्महेश्वर जी के कपाट 19 नवंबर को प्रात: 7 बजे बंद होंगे।
तृतीय केदार तुंगनाथ जी के कपाट 4 नवंबर 11.30 बजे बंद होंगे।