खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

पैन कार्ड आधार से लिंक हुआ है या नहीं , जानिए

आयकर विभाग ने   पैन कार्ड को आधार से लिंक कराना अनिवार्य किया है  आपने अभी तक अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया है, तो आपके लिए यह खबर जरूरी है

सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (CBDT) ने पर्मानेंट अकाउंट नंबर (PAN) और आधार लिंकिंग की आखिरी तारीख 31 मार्च 2021 तय की है,  इसके लिए आज आखिरी दिन है।

अगर आपने  अभी तक यह काम नहीं किया, तो आपका पैन कार्ड बेकार हो सकता है। आप में से कई लोगों ने आधार को पैन से लिंक कर लिया होगा, लेकिन वह हुआ है या नहीं, यह कैसे पता चलेगा।   हम आपको बताते हैं कि आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हुआ है या नहीं  जानने के लिए

सबसे पहले इनटैक्स विभाग की वेबसाइट https://www1.incometaxindiaefiling.gov.in/home पर जाएं। इसके बाद आपको बायीं ओर Link Aadhar का विकल्प दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करने पर एक नया पेज खुलेगा लिंक आधार का विकल्प होगा।

इसी पेज पर आपको सबसे ऊपर Click here का विकल्प मिलेगा जैसा कि आप नीचे फोटो में देख सकते हैं। इस पर क्लिक करने के बाद आपसे आपका पैन नंबर और आधार नंबर पूछा जाएगा। इसके बाद आपको View Link Aadhar Status बटन पे क्लिक करना है।

इसके बाद यदि आप पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हो गया होगा तो “Your pan is linked to aadhar number XXXXXXXX134” का मैसेज हरे टिक के साथ मिलेगा। इस तरह आप आसानी से पता कर सकते हैं कि आपका पैन कार्ड आधार से लिंक हुआ है या नहीं।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!