खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

कॉंग्रेस के पूर्व दर्जा मंत्री ने विधानसभा सीट के लिए की दावेदारी ,घोषणापत्र भी जारी

भले ही अभी विधानसभा चुनाव में वक्त हो , लेकिन अभी से लाल कुआं विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी अपनी ताल ठोकने लगे हैं ,कांग्रेस के पूर्व राज्य मंत्री तथा वर्तमान में किसान कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गोपाल सिंह रावत ने अपनी दावेदारी के साथ साथ अपना घोषणा पत्र भी जारी कर दिया है , घोषणा पत्र जारी करते हुए गोपाल सिंह रावत ने कहा है कि यदि पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल को लालकुआं विधानसभा सीट से टिकट नहीं दिया गया तो वह इस सीट के प्रबल दावेदार हैं , उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि किसान कांग्रेस का नेता होने के नाते वह किसान बाहुल्य लाल कुआं विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर बदल कर रख देंगे और किसानों की हर छोटी बड़ी समस्याओं को दूर करेंगे , इसके अलावा उनके घोषणा पत्र के बिंदु इस प्रकार हैं ।
1) लाल कुआं विधानसभा के इंदिरा नगर में बहने वाला गन्दा नाला , जो क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या है उसका समुचित प्रबन्ध किया जाएगा ।

2) हर घर से एक युवा को रोजगार दिया जाएगा ।

3) जंगली जानवरों से किसानों को मुक्ति दिलाई जाएगी ।

4) बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करवाया जाएगा ।

5)गौलापार में पुलों का निर्माण करवाया जाएगा ।
6) बस अड्डा गौलापार में ही बनवाया जाएगा ।

7) एनएच द्वारा किसानों की भूमि अधिग्रहण पर नीति बनाकर गरीब किसानों को न्याय दिलाया जाएगा ।

8) किसान विरोधी विधेयक को समाप्त करवाया जाएगा ।

9) समूचे विधानसभा क्षेत्र में घर-घर पानी व बिजली की सुविधा दी जाएगी ।

10) लाल कुआं की जनता को मालिकाना हक व बाईपास निर्माण उनकी प्राथमिकता रहेगी ।

गोपाल सिंह रावत ने चुनावों से लगभग 1 साल पहले घोषणा पत्र जारी कर लाल कुआं विधानसभा सीट पर कॉंग्रेस की तरफ से अपनी दावेदारी ठोक दी है , कॉंग्रेस सरकार में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोपाल सिंह रावत कॉंग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेहद करीबी माने जाते हैं , गोपाल सिंह रावत पूर्व दर्जा राज्यमंत्री के साथ साथ वर्तमान में किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा पंडित गोविंद बल्लभ पंत समिति के उत्तराखंड प्रदेश संयोजक भी हैं ।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!