खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

कोविड कर्फ्यू : 21 मई को सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगी राशन,परचून की दुकानें

उत्तराखंड में सरकार ने 21 मई को राशन और परचून की दुकानें व जनरल स्टोर खोलने का समय अन्य दिनों की अपेक्षा 2 घंटे और बढ़ा दिया है। मुख्य सचिव   ने इसके आदेश जारी किए। आदेश के अनुसार, राशन और परचून की दुकानें व जनरल स्टोर कोविड कर्फ्यू की अवधि में केवल एक दिन के लिए  सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगे।

अभी तक यह समय दो घंटा कम सुबह सात बजे से 10 बजे तक था।  प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार ने प्रदेशभर में कोविड कर्फ्यू 25 मई तक बढ़ा दिया है। इसके चलते दुकानें खोलने के समय को भी कम कर दिया था। राशन की दुकानें रोजाना सुबह 7 से 10 बजे तक खुलती हैं। केवल 21 मई को राशन की दुकानें दोपहर 12 बजे तक खुलेंगी।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!