काशीपुर में ओवर ब्रिज का मुद्दा लोकसभा में उठा
काशीपुर –
उत्तराखंड के नैनीताल-उधमसिंहनगर लोकसभा सीट से सांसद अजय भट्ट ने लोकसभा में काशीपुर की समस्या को उठाया है, लोकसभा में बोलते हुए सांसद अजय भट्ट ने कहा कि काशीपुर एक ऐतिहासिक नगर है और कई ऐतिहासिक पलों का गवाह रहा है ,सदन में अजय भट्ट ने कहा कि तीन साल पहले रेलमंत्री पीयूष गोयल ने काशीपुर में ओवरब्रिज बनाने की स्वीकृति दी थी , टेंडर हासिल करने वाली संस्था ने काम भी शुरू किया था, लेकिन कुछ दिनों बाद ठेकेदार फरार हो गया , जिसकी वजह से आजतक काम ठप्प पड़ा है , काम ठप होने के बाद अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से बच रहे हैं और कोई उत्तर नहीं दे रहे हैं , सदन के माध्यम से उन्होंने गुहार लगाई की जनहित के इस मुद्दे का तुरन्त संज्ञान लेकर आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जाय । रेल मंत्री पीयूष गोयल इस जनहित के मुद्दे को संज्ञान में लें और तुरंत ओवरब्रिज बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया जाय ।
