खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
नैनीताल,  बिना श्रेणी 

कोरोना के साये में कुमाऊं विश्व विद्यालय की परीक्षाएं सुरू

   कुमाऊँ के सबसे ज्यादा छात्र संख्या वाले एमबीपीजी कॉलेज में छात्रों के भारी विरोध के बावजूद आज से परीक्षाएं शुरू हो गई है। मास्क, सेनीटाइजर और ग्लव्स लेकर छात्र-छात्राएं दूरदराज से परीक्षाएं देने आ रही हैं। छात्रों का कहना है कि इस बार परीक्षा देने में उन्हें बेहद परेशानी हुई है क्योंकि दूरदराज से छात्रों को आने जाने से लेकर कोविड-19 के नियमों के तहत परेशानी का सामना करना पड़ा है

लेकिन परीक्षा के लिए ऑनलाइन एजुकेशन से उस तरह की तैयारी नहीं हो पाई जिस तरह हर साल हो पाती थी। गौरतलब है कि हल्द्वानी में छात्रसंघ के नेता लंबे समय से एमबीपीजी कॉलेज में कोविड-19 के मद्देनजर दूरदराज से आने वाले छात्रों की समस्याओं को देखते हुए उन्हें प्रमोट करने की मांग कर रहे थे लेकिन विद्यालय प्रशासन ने छात्र संघ की मांग न सुनते हुए परीक्षा प्रारंभ कर दी है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!