कुमाऊं कमिश्नर कोरोना संक्रमित
कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच अब कुमाऊ कमिश्नर अरविंद सिंह कोरोना पॉजिटिव आए हैं ,उन्हें इलाज के लिए देहरादून रैफर किए गए है , बुखार की शिकायत के बाद कुमाऊ कमिश्नर का हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में कोरोना सैंपल लिया गया था , जहां उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है , कुमाऊ कमिश्नर को इलाज के लिए देहरादून के मैक्स अस्पताल रेफर किया गया है , कुमाऊं क्षेत्र में लगातार कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है , कोरोना की वजह से सुशीला तिवारी अस्पताल में बीते दिन 3 मरीजों की मौत हो गई । सीएमओ नैनीताल भागीरथी जोशी ने लोगों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति में यदि कोरोना से सम्बंधित कोई भी लक्षण दिखे तो तुरंत वह अपनी कोरोना जांच करवाएं ।