गंभीर हालत में लालू यादव को झारखंड से एम्स में भर्ती किया गया
राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है। शनिवार रात एम्स के कार्डियक सेंटर के आइसीयू में भर्ती किया गया है।
कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की जांच और इलाज में जुट गई है। लालू यादव को पहले से दिल व किडनी की बीमारी है। उनके दिल की बाईपास सर्जरी भी हो चुकी है।
बताया जा रहा है कि उन्हें संक्रमण और सांस लेने में तकलीफ होने के कारण हालत गंभीर होने पर रांची से एम्स भेजने का फैसला किया। उन्हें रांची से एयर एंबुलेंस से रात में दिल्ली एयरपोर्ट लाया गया। एयरपोर्ट से एंबुलेंस से उन्हें रात करीब 9:45 बजे एम्स लाया गया।