खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

लोकसभा सांसद अजय भट्ट ने वनाग्नि पर अधिकारियों की ली बैठक , सख्त दिशा निर्देश !

नैनीताल लोकसभा सीट से सांसद अजय भट्ट ने आज वनाग्नि को लेकर अधिकारियों की बैठक ली और सख्त दिशा निर्देश जारी किये, उन्होंने अधिकारियों से दावानल में हुए नुकसान का फ़ीड बैक भी लिया, अजय भट्ट ने कहा की अधिकारी जंगलो में लगी आग पर कड़ी नजर रखें औऱ 24 घण्टे अलर्ट पर रहें, उन्होंने कहा की दावानल के लिहाज से बजट की कमी आगे नही आयेगी, गौरतलब है की कुमाऊँ के जंगलो में लगी आग को बुझाने के लिए आया एमआई 17 हेलीकॉप्टर वापस हो गया है, विजिबिलिटी कम होने की वजह से हेलीकॉप्टर 2 दिन इंतजार करता रहा लेकिन धुंध की वजह से हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने में सफ़लता नही मिल सकी, जिसके चलते अब वह विभाग मैनुअल तरीके से आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है, यदि जरूरत पड़ी तो हेलीकॉप्टर को दोबारा बुलाया जायेगा ।

 

 

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!