खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

महाराष्ट्र सरकार ने राज्यपाल कोश्यारी को नही दिया सरकारी विमान

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र से उत्तराखंड आने के लिए आज सरकारी विमान से उड़ान भरने की अनुमति नही दी गयी , जिसके बाद सियासत जोरों पर है दरअसल महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र से उत्तराखंड आना था जिसके लिए राज्यपाल सचिवालय की ओर से महाराष्ट्र सरकार को 2 फरवरी 2021 को पत्र भी लिखा गया था जिसमें राज्यपाल द्वारा सरकारी विमान के उपयोग की अनुमति मांगी गई थी मुख्यमंत्री कार्यालय को भी इसके लिए सूचित किया गया था लेकिन जब आज राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचे तो सरकारी विमान के पायलट ने उड़ान भरने से मना कर दिया जिसके बाद किसी अन्य विमान के जरिए वो देहरादून के लिए रवाना हुए , भाजपा नेताओं ने इस घटना के लिए महाराष्ट्र सरकार की निंदा की है भाजपा नेताओं ने राज्यपाल के विमान को सरकार द्वारा अनुमति देने से मना करने को मानहानि बताया है और लोकतंत्र के लिए इस तरह की घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण माना है उन्होंने कहा कि यदि महाराष्ट्र सरकार ने जानबूझकर ऐसा किया है तो उन्हें राज्यपाल से माफी मांगनी चाहिए ।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!