शहीद कर्नल संतोष बाबू को महावीर चक्र

गणतंत्र दिवस की पावन बेला पर सरकार ने पिछले साल 15 जून को गलवन घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुए संघर्ष में सर्वोच्च बलिदान देने वाले कर्नल संतोष बाबू को मरणोपरांत महावीर चक्र प्रदान करने की घोषणा की है।
महावीर चक्र युद्धकाल में दिया जाने वाला दूसरा सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है। उनके अलावा पुलवामा में हुए हमले से पहले आतंकियों की विस्फोटकों से भरी कार का पीछा करके उन्हें रोकने की कोशिश में अपनी जान न्योछावर करने वाले सीआरपीएफ के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर मोहन लाल को वीरता के लिए सर्वोच्च पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है।
इसके अलावा सरकार ने 207 पुलिस वीरता पदक, उत्कृष्ट सेवा के लिए 89 राष्ट्रपति पुलिस पद और सराहनीय सेवा के लिए 650 पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की है।