मनीष सिसोदिया पहुंचे CM त्रिवेंद्र के विधानसभा क्षेत्र स्थित स्कूल में, कही ये बात
मनीष सिसोदिया ने मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र डोईवाला के जीवनवाला स्थित एक राजकीय प्राथमिक विद्यालय का भी दौरा किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय की चहारदीवारी टूटी हुई थी। हर ओर गंदगी पसरी थी। शौचालय में दरवाजे नहीं थे। विद्यालय का भवन भी बेहद जर्जर हालत में था।
सिसोदिया ने कहा कि जब मुख्यमंत्री की विधानसभा के स्कूल का यह हाल है तो प्रदेश के बाकी विद्यालयों की स्थिति बखूबी समझी जा सकती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता को विकास चाहिए, लेकिन सरकारों ने यहां सिर्फ भ्रष्टाचार और लूट को बढ़ावा दिया। इसे अब जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।