खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

आध्यात्मिक पर्यटन: केदारनाथ में चार पड़ावों पर ध्यान केंद्र विकसित किए जाएंगे

 केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेने के लिए केंद्रीय संस्कृति सचिव राघवेंद्र सिंह ने केदारनाथ धाम का दौरा किया। आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केदारनाथ में चार पड़ावों पर ध्यान केंद्र विकसित किए जाएंगे। वहीं, नेपाल भवन को संग्रहालय के रूप में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने शंकराचार्य की समाधि, नेपाल भवन व केदारनाथ लिंचोली मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने केंद्रीय सचिव को केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने शंकराचार्य की समाधि पर चल रहे कार्यों को अतिशीघ्र   करने के निर्देश दिए।

केंद्रीय सचिव ने कहा कि नेपाल भवन को संग्रहालय के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कई स्थानीय घरों को भी देखा  जिनमें अस्थाई तौर पर संग्रहालय को संचालित किया जा सके। इसके बाद उन्होंने केदारनाथ लिंचोली मार्ग का निरीक्षण किया। इस मार्ग पर चार स्थानों पर अध्यात्म पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ध्यान केंद्र बनाए जाएंगे। पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि चारधाम यात्रा सभी तीर्थ यात्रियों के लिए खोल दी गई है। केदारनाथ धाम में अब तक 30 हजार तीर्थ यात्री दर्शन कर चुके हैं। इस मौके पर उद्योगपति सज्जन जिंदल भी मौजूद थे। केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों में जिंदल स्टील की ओर से सहयोग राशि दी गई है, जिससे शंकराचार्य समाधि स्थल का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!