खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड,  उधम सिंह नगर

दुग्ध भवन परि‍सर आग से लाखों का सामान ख़ाक  

रुद्रपुर – शहर के दुग्‍ध भवन परि‍सर में आग से लाखों का सामान खाक हो गया। दमकल की तीन गाड़ियों ने  बड़ी मुश्किल से  आग पर काबू पाया। आग लगने की घटना में करीब 40 लाख रुपये की नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

शांतिपुरी नंबर दो स्थित दुग्ध भवन परिसर में देवेंद्र रौतेला पुत्र बहादुर सिंह ने गोदाम किराए पर लेकर टेंट हाउस का सामान रखा है। मंगलवार देर रात्रि अचानक गोदाम में आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण करते हुए डेयरी को भी अपनी चपेट में ले लिया। भवन परिसर में ही उमेश चंद्र जोशी पुत्र जाट दत्त भी किराए पर कमरा ले रहता था। वह भी अपने परिवार के साथ घर पर सो रहा था। कमरे में धुंआ घुसने पर दम घुटने से उसकी नींद खुल गयी।

आनन फानन में उनका परिवार बाहर निकला। किसी तरह उन्होंने कुछ सामान सहित रसोई गैस स‍िल‍िंंडर  बाहर न‍िकाला। सिल‍िंडर अंदर फटता तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर दमकल विभाग के भी तीन वाहन पहुच गए। उन्होंने भड़कती आग पर तो काबू पा लिया, लेकिन वहां टेंट हाउस सहित दुग्ध समिति में रखा सारा सामान खाक हो गया।   आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!