लोहाघाट विधायक को अनुशासनहीनता के मामले में नोटिस
भाजपा प्रदेश संगठन ने लोहाघाट विधायक पूरन सिंह फर्त्याल को अनुशासनहीनता के मामले में नोटिस जारी किया है और एक हफ्ते के अंदर जवाब देने को कहा गया है , लोहाघाट विधायक पूरन फर्त्याल कई बार अपनी ही सरकार के खिलाफ विकास कार्यों की अनदेखी पर आवाज उठा चुके हैं , 23 सितंबर को देहरादून में हुए एक दिवसीय विधानसभा सत्र में भी उन्होंने सारे नियम कानूनों को ताक पर रखकर सरकार के खिलाफ सदन में सवाल पूछा था जिससे नाराज उत्तराखंड भाजपा प्रदेश संगठन में अपने विधायक को नोटिस भेजा है , एक हफ्ते में जवाब ना देने की स्थिति में लोहाघाट विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के खिलाफ भाजपा संगठन कड़ी कार्रवाही कर सकता है ।